Search
Close this search box.

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले छह नए न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को छह नए न्यायाधीशों ने पदभार ग्रहण किया। ये सभी न्यायाधीश देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से स्थानांतरित होकर दिल्ली पहुंचे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सभी को पद की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में ओपी शुक्ला, अरुण मोंगा, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, अनिल क्षेत्रपाल, विवेक चौधरी और वी. कामेश्वर राव शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा मई में स्थानांतरण की संस्तुति की गई थी, जिसे हाल ही में केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दी थी। इन नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में अब कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जबकि स्वीकृत पद 60 हैं।

इन स्थानांतरणों से दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें