Search
Close this search box.

गाजीपुर: माता-पिता के आंखों के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार था और टंकी पर बैठा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के रसड़ा निवासी सुकेश वर्मा अपने ससुराल उतरांव गांव आए हुए थे। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से रसड़ा लौट रहे थे। रास्ते में पातेपुर गांव के सामने सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में टंकी पर बैठे उनका छह वर्षीय बेटा असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पास से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल बालक को आनन-फानन में एम्बुलेंस से मुहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें