Search
Close this search box.

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ वाराणसी में प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

वाराणसी: काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। अधिवक्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले, झंडे को जूते से पीटा और आग के हवाले कर दिया। उधर, विश्व हिंदू महासंघ ने भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

अधिवक्ता आलोक सौरभ के नेतृत्व में पहुंचे स्थानीय लोग आक्रोशित दिखे। पाकिस्तान मुर्दाबाद, लश्कर ए तैयबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान का युवा पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।

आलोक सौरभ ने कहा कि यह पहली बार ऐसा हुआ कि सेना के वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों के धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। ये कायराना हरकत भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। यह भारत पर हमला है जो पाकिस्तान किया है। हमारे देश के युवा जवाब देने को तैयार है। सेना इसका बदला जरूर लेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें