Search
Close this search box.

सोनभद्र: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सोनभद्र में वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ऐतिहासिक पहल

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पावन धरती एक बार फिर हरियाली, श्रद्धा और संकल्प की साक्षी बनी, जब “एक पेड़ माँ के नाम प्रकृति को नमन, मातृभूमि को समर्पण” अभियान के अंतर्गत 37 करोड़ पौधारोपण अभियान 2025 का आयोजन किया गया।

इस अभियान के दूसरे चरण “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के अंतर्गत मुर्ध्वा वन खंड 6बी में लगभग 1,70,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसे वन विभाग रेणुकूट के डीएफओ कमल कुमार एवं रेंजर राघवेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

मातृ प्रकृति को समर्पण का संदेश

इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि माँ की ममता, सुरक्षा और जीवनदायिनी छाया को प्रतीक रूप में श्रद्धांजलि देना भी है। यह पर्यावरणीय कार्य एक सामाजिक-सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में उभरता दिखा।

सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी

इस महाअभियान में निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट), प्रयास फाउंडेशन, और विदुषी महिला मंडल जैसे संगठनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इन संगठनों ने सामूहिक रूप से 100 पौधों का रोपण कर अभियान को सशक्त समर्थन प्रदान किया।

इस प्रयास फाउंडेशन से संस्थापक एवं निफा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, यशपाल उपाध्याय, मनीष मौर्य ने भाग लिया। वहीं विदुषी महिला मंडल से, वंदना दुबे, शिल्पी उपाध्याय, शिखा सिंह, मनीषा सिंह, और नमिता गौड़ ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें