Search
Close this search box.

Sonbhadra: घर से निकली घास काटने, विद्यालय में मिला शव, एक साल पहले हुई थी शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Sonbhadra: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिंगा परिसर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सोलर वाटर पंप के सहार रस्सी के फंदे पर शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। विवाहिता एक दिन पहले घर से घास काटने के लिए निकली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

करईल गांव निवासी कविता (20) पत्नी नान्हक बीती शाम रस्सी और हंसुआ लेकर घर से घास काटने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन, मगर सफलता नहीं मिली।

इस बीच, शुक्रवार की सुबह बागेसोती गांव के सिंगा टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर वाटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर विवाहिता का शव देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई।

कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। विवाहिता के भाई खेमपुर निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मई 2023 में कविता की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों में मोटर चलाने को लेकर विवाद हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी. गुप्ता ने बताया कि पति से विवाद के बाद कविता अपने घर से घास लेने के लिए निकली थी। उसका शव सिंगा गांव में फंदे से लटकता मिला है। इसी गांव में उसके मामा और बुआ का भी घर है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें