Search
Close this search box.

सोनभद्र: धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने नवनियुक्त जेल अधीक्षक जे.पी. दुबे को किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

सोनभद्र: गुरमा स्थित धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की ओर से सोनभद्र जेल के नवनियुक्त जेल अधीक्षक जे.पी. दुबे को सम्मानित कर बधाई दी गई। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्प माला भेंट की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने की। उन्होंने जेल अधीक्षक जे.पी. दुबे की अब तक की सेवा यात्रा और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दुबे जी न केवल प्रशासनिक अनुशासन में निपुण हैं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी भूमिका प्रेरणादायक रही है।

कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की पहल

पूर्व में जेलर पद पर कार्यरत रहते हुए जे.पी. दुबे ने जेल कैदियों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी सुधारात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित कराने का उल्लेखनीय कार्य किया है। यही नहीं, उन्होंने स्वयं के मासिक वेतन से कई निर्धन कन्याओं की शिक्षा और विवाह में भी मदद की, जो उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

योग और आध्यात्मिक गतिविधियों को मिलेगा और बढ़ावा

आचार्य अजय पाठक ने कहा कि जेल प्रशासन और योग संस्थान मिलकर बंदियों के शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए समय-समय पर योग कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि दुबे जी के कार्यकाल में स्वास्थ्य, योग और आत्मिक सुधार से जुड़े कार्यक्रम और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे। इस अवसर पर राधा कृष्ण पाण्डेय, रामकृपाल मिश्रा सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी व सहयोगी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें