सोनभद्र। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रगति मैदान, भारत मंडपम, दिल्ली में 21 से 24 सितंबर 2025 के बीच हुआ। इस समारोह में देश भर से लगभग 1300 समाजसेवियों को युथ कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में 10 उत्कृष्ट समाजसेवियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें बेस्ट राज्य अध्यक्ष का सम्मान दिल्ली कुमार दुबे को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों से दिया गया।
दिलीप दुबे ने यह सम्मान हिंडालको, पूरे उत्तर प्रदेश और शताब्दी समारोह में शामिल सभी साथियों के साथ-साथ रेणुकूट वासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समाज के लिए अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जरूरतमंदों की मदद करें क्योंकि इसी से देश में बदलाव और प्रगति संभव है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय लेखक व प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो-रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे और करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू, नेशनल प्रेसिडेंट अश्विनी शेट्टी, नेशनल सेक्रेटरी ब्रह्म स्वरूप सहित जापान, मोरिशस और इंग्लैंड से आए अतिथियों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन हिंडालको रेणुकूट व निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे ने किया और उत्तर प्रदेश के लगभग 200 डेलिगेशन का नेतृत्व भी किया।
सोनभद्र जिले से 5 समाजसेवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें से दो को यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड मिला—विकाश शर्मा (मेल) और स्नेहा सिंह, जिसमें स्नेहा सिंह को स्टेट लेवल अवार्ड और ₹10,000 नगद राशि प्रदान की गई। वहीं अमित चौबे को बेस्ट जिलाध्यक्ष का सम्मान दिया गया।
इस उपलब्धि पर हिंडालको, डाई शॉप और पूरे नगरवासी व जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों हिमांशु श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पांडेय, चंद्रजीत यादव, संजीव सिंह, अमित शर्मा, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, मुकेश दुबे, राजश्री वर्मा, शिखा सिंह, रीना उपाध्याय, वंदना ने दिलीप दुबे व उनके परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।