सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा पंचायत में जय श्री फाउंडेशन के सौजन्य से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 250 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जय श्री प्रसाद गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंढमगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह रहे, जिन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस अवसर पर जय श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह संस्था उनके पिता स्व. जय श्री प्रसाद गुप्ता (जयश्री गुरुजी) के आदर्शों से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है। फाउंडेशन शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और कोई परिवार ठंड में असहाय न हो।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संतोष गुप्ता (अध्यक्ष), राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट (सचिव), आकांक्षा प्रिया (कोषाध्यक्ष), सौरभ गुप्ता (उपाध्यक्ष), प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट (सहायक सचिव), प्रतीक कुमार (उप कोषाध्यक्ष), विवेक तिवारी (संगठन मंत्री), सुनील कुमार गुप्ता (सीए – वित्त सलाहकार) एवं देवेश मोहन (विधिक सलाहकार) शामिल रहे।









