Search
Close this search box.

सोनभद्र: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: ओबरा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास रहने वाली विवाहिता ने दोपहर एक बजे फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता की उम्र 32 वर्ष बताई गई। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएमओ के लिए भेज दिया। विवाहिता के फांसी लगाने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता पूनम केशरी पत्नी सुजीत केसरी शारदा मंदिर के पास बिल्ली थाना ओबरा सोनभद्र की रहने वाली थी। जिनकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। दोपहर करीब 1:00 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो आनन-फानन में सी एच सी चोपन लेकर गए। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद नायाब तहसीलदार द्वारा शव का पंचायतनामा की गई। वहीँ विवाहिता के आत्महत्या करने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें