Search
Close this search box.

सोनभद्र खदान हादसा: मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र के बिल्ली–मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए भीषण हादसे पर गंभीर रुख अपनाते हुए मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्य के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि हादसे की त्रिस्तरीय जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा— “गलती चाहे जानबूझकर हुई हो या अनजाने में, सजा जरूर मिलेगी।”

पट्टा धारक गिरफ्तार, बाकी आरोपी फरार

जिला प्रशासन ने हादसे के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर खदान के पट्टा धारक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अलावा दिलीप केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें