Search
Close this search box.

सोनभद्र: शहजादा शाहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन, बच्चों व नागरिकों को सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

सोनभद्र: भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार को रामगढ़ कस्बे के संचालित शहजादा शाहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं व नागरिकों सहित व्यापारियों को युद्ध जैसे हालत में राहत बचाव और आत्मरक्षा के उपाय की दी गई।

जानकारी के अनुसार, सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाण्डेय, स्वास्थ केंद्र तियरा प्रभारी शुभम तिवारी, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन कर सभी को सावधान एवं सतर्क रहने और विषम परिस्थितियों में शायरन की आवाज के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य गौरीशंकर सिंह सहित कर्मचारीगढ़ व ग्रामीण एवं व्यावसायिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें