Search
Close this search box.

सोनभद्र: शिव शक्ति महिला मंडल ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक, माहभर चलेगा पूजन कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: सावन माह की शुरुआत के साथ ही रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर में धार्मिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को सावन के पहले दिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जो पूरे श्रावण मास तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।

रुद्राभिषेक पूजन के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, तथा मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य की अगुवाई में किया गया।

पंडित रेवती तिवारी एवं आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि श्रावण मास के सभी दिनों में महिला मंडल की ओर से नियमित रुद्राभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद, विवेकानंद, डॉ. विजय, उर्मिला देवी, भैया लाल, करुणा सिंह, इंद्रपति पांडेय, मनोज केशरी, रितिका केशरी, कलावती चौबे, रामा देवी, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, अभय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूजन-अर्चन में भाग लिया।

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन से सावन माह के पहले दिन की शुरुआत भव्य रूप से हुई, जो पूरे माह तक शिव भक्ति के रंग में रंगा रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें