Search
Close this search box.

सोनभद्र: स्मार्ट मीटर तेज चलने की भ्रांति दूर, मधुपुर मार्केट में हुई चेक मीटर से जांच

सोनभद्र: उपभोक्ताओं के बीच फैली यह भ्रांति कि स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं, को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने मधुपुर मार्केट में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्मार्ट मीटर के साथ लगे 12 चेक मीटर की जांच की गई।

अधीक्षण अभियंता ए.के. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई समस्या नहीं बताई। निरीक्षण में पाया गया कि स्मार्ट मीटर पुराने मीटर से तेज नहीं चलते, यह केवल एक भ्रांति है।

उन्होंने आगे कहा कि जांच में शामिल उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया गया, जिसमें सभी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उन्हें हर माह त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण बिल मिल रहा है। साथ ही, स्मार्ट मीटर तेज चलने को लेकर अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें