Search
Close this search box.

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने आज थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति, महिला शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति आदि का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान महिला उपनिरीक्षक एवं महिला स्टाफ से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें