Search
Close this search box.

सोनभद्र: चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40,000 नगद समेत 3 लाख के जेवर उड़ाए

सोनभद्र: विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत में शिव मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर घनी आबादी के बीच अनिल कुमार चौरसिया पुत्र मंगरु चौरसिया के रिहायशी मकान में बीती रात चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर 40,000 नगदी समेत लगभग ₹300000 का जेवरात चुरा कर ले गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रार्थना पत्र के आधार पर गहन जांच कर रही है।

स्थानीय थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में अनिल कुमार चौरसिया ने कहा है कि बीते शाम अपने पुत्री का इलाज कराने हेतु घर में ताला बंद करके सपरिवार झारखंड राज्य के रांची चला गया था। इलाज कर करके जब वापस सुबह अपने घर आया तो घर के बाउंड्री वॉल के अंदर गेट में लगे टेल टूटे थे। घर के अंदर पत्नी के जेवरात मांग टिका, नथिया, सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमका, झालर, चांदी का पाजेब, पायल, चैन कीमत लगभग तीन लाख समेत₹40,000 नगद लेकर फरार हो गया।

जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दिया जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल मौके पर आकर मुआयना किया तथा कुंडी तोड़ने में प्रयुक्त की गई लोहे की राड को अपने साथ ले गए।

Leave a Comment

और पढ़ें