Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुर्लभ पैंगोलिन के साथ पिता-पुत्र सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: बीजपुर जरहा रेंज क्षेत्र के महरी कला में वन विभाग ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि पैंगोलिन का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के आदेश के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा अगर मेडिकल में इलाज की जरूरत पड़ी तो उसका इलाज कराया जाएगा।

रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि महरी कला गांव में पैंगोलिन वन्य जीव को पकड़ कर तस्करी के लिए घर में छुपा कर रखा गया है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए जब वन विभाग की टीम मौके पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो एक घर में रस्सी के सहारे पैंगोलिन को बांध कर रखा गया था।

पुलिस ने बताया की घर वालों ने पूछताछ में बताया कि लव कुश पुत्र शिवचंद गुप्ता व शिव चंद तथा राजेंद्र ने इसे पकड़ कर तस्करी के लिए रखा है। इसका चमड़ा बहुत ही मजबूत होता है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रेंज कार्यालय ले जाया गया। वहीँ गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनायक 1973 की धारा 9/51 के तहत कार्यवाही किया गया।

इन तस्करों को पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा शिव मंगल, श्याम लाल, लव लेश सिंह, अमित कुमार शाह, राहुल, आलोक यादव आदि वन कर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें