Search
Close this search box.

वाराणसी: अलका बिंद हत्याकांड को लेकर सक्रिय हुई सपा, प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना

वाराणसी के मिर्जामुराद में छात्रा अलका बिन्द की निर्मम हत्या के बाद आज रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहदीगंज गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

सपा नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और घटनास्थल के पास स्थित विधान बसेरा ढाबे पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी इस मामले को विधानसभा और संसद में उठाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इस मौके पर सपा नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश बिंद, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूनम सोनकर पूर्व विधायक, प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने कहा कि अलका की हत्या प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है और सरकार की विफलता को उजागर करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें