लखनऊ: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल को मोबाइल से वीडियो बनाना महंगा पड़ गया।
जानकारी के मुताबिक, पल्लवी पटेल कार्यवाही के बीच अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थीं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताते हुए उन्हें ऐसा करने से मना किया।
स्पीकर ने चेतावनी दी कि यदि यह वीडियो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यम पर जारी किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









