Search
Close this search box.

वाराणसी: हाइवे पर अवैध वाहनों के खिलाफ पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 114 डंपर का चालान, 8 वाहन सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती ज़ोन) वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त (राजातालाब) अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान थाना मिर्जामुराद क्षेत्र में हाइवे किनारे ढाबों और अन्य स्थानों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 114 डंपर वाहनों का चालान किया गया, 8 डंपर वाहनों को सीज़ किया गया, साथ ही एक ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।पुलिस टीमों ने ट्रक व डंपर चालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध पार्किंग या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हाइवे पर गश्त और निगरानी को और सघन किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें