Search
Close this search box.

वाराणसी: आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए बनारस–प्रयागराज–कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

वाराणसी: रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इस क्रम में गाड़ी संख्या 05187 बनारस–प्रयागराज रामबाग–कानपुर सेंट्रल परीक्षा विशेष गाड़ी एकल ट्रिप में 26 जुलाई 2025 को बनारस से कानपुर सेंट्रल तक चलाई जाएगी।

गाड़ी का संचालन समय और स्टॉपेज

यह विशेष ट्रेन 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी- हरदत्तपुर- 18:12 बजे, राजातालाब – 18:20 बजे, माधोसिंह- 18:40 बजे, ज्ञानपुर रोड-19:00 बजे, हंडिया खास- 19:25 बजे, झूँसी- 20:10 बजे, प्रयागराज रामबाग – 20:32 बजे, प्रयागराज- 20:52 बजे, फतेहपुर – 22:15 बजे, कानपुर सेंट्रल आगमन- 23:40 बजे है।

रैक संरचना एवं वापसी यात्रा

यह गाड़ी 08 मेमू रेकों से संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इसके वापसी ट्रिप हेतु खाली रेक को परीक्षा विशेष के रूप में पुनः प्रयोग किया जा सकता है।

परीक्षा का विवरण

आरओ-एआरओ परीक्षा 27 जुलाई 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।

रेलवे प्रशासन की अपील

रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस परीक्षा विशेष गाड़ी का अधिकतम उपयोग करें ताकि उनकी यात्रा सरल, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें