Search
Close this search box.

मिर्जापुर: वोटर लिस्ट संशोधन पर सपा का प्रदर्शन, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के कार्यकर्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: वोटर लिस्ट संशोधन और कथित धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बिहार के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुई कथित धांधली की जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की गई।

देवी प्रसाद चौधरी ने कहा “अखिलेश यादव संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है और सपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, दामोदर प्रसाद मौर्या, राजेश भारती, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, परवीन बानो, ज्योति गुप्ता, रामगोपाल बिंद, मेवालाल प्रजापति, रंजीत फौजी, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, श्यामअचल यादव, अतीक खान, शकील अहमद, अरशद अली, धनंजय सिंह, बलराम यादव, जितेंद्र यादव, जैनेन्द्र सिंह, रवि यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, रमाशंकर कोल, राममिलन यादव, बबलू पांडेय, अर्जुन यादव, लाल बहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें