Search
Close this search box.

चन्दौली: सीआईएससीई रीजनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

चन्दौली: मेरठ के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित CISCE रीजनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, चन्दौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।

एस ताइक्वांडो अकादमी से कुल पाँच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता

  • श्रेया कुमारी गुप्ता (कक्षा 11) – 44 किलो भार वर्ग
  • इशिता जायसवाल (कक्षा 12) – 52 किलो भार वर्ग
  • आदित्य मिश्रा (कक्षा 8) – 25 किलो भार वर्ग

कांस्य पदक विजेता

  • चैतन्य मिश्रा (कक्षा 7) – 29 किलो भार वर्ग
  • अद्विका शर्मा (कक्षा 6) – 38 किलो भार वर्ग

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 16 से 18 सितंबर को महाराष्ट्र के शिरसोली जलगांव स्थित अनुभूति स्कूल में आयोजित होगी।

टीम की कोच एवं स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर निशा त्रिपाठी रहीं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर उदया जी सी थॉमस एवं समस्त शिक्षकगण ने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सभी खिलाड़ी इंटरमीडिएट कॉलेज, मोदीनगर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस जानकारी की पुष्टि एस ताइक्वांडो अकादमी के कोच एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन चन्दौली के सचिव सतीश कुमार ने की।

Leave a Comment

और पढ़ें