वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय की अध्यक्षता में भारतेंदु सभागार, मंडल कार्यालय में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-II यशवीर सिंह, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पी.के. बैस, सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मऊ बी.एस. बोनाल, सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/वाराणसी घनश्याम चौधरी सहित विभाग के पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्य में उत्कृष्टता के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
संगोष्ठी में मई और जून 2025 माह के दौरान संरक्षित कार्य प्रणाली अपनाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों मे उपेंद्र कुमार यादव – जेई/सिग/एकमा, रणजीत कुमार वर्मा – वरिष्ठ टेक्नीशियन/सिग/मऊ, बृजमोहन कुमार – वरिष्ठ टेक्नीशियन/सिग/छपरा ग्रामीण, रवींद्र कुमार – वरिष्ठ टेक्नीशियन/टेली/मऊ, अनुराग कुमार – सहायक/एस&टी/खैरा (सिग), सुनील यादव – सहायक/एस&टी/दुल्लाहपुर (सिग), चंदन कुमार – सहायक/एस&टी/थावे (टेली), रमेश चंद्र राय – सीसेई/टेली/मऊ, विवेकानंद चौबे – जेई/सिग/बलिया, चंद्रशेखर – टेक्नीशियन-I/सिग/मऊ, शुभम कुमार – टेक्नीशियन-I/सिग/शामकौड़िया, अंगद यादव – सहायक/एस&टी/मऊ (सिग), जितेंद्र कुमार सिंह – सहायक/एस&टी/सुरेमनपुर (सिग), प्रेम कुमार – सहायक/एस&टी/छपरा (टेली) शामिल रहे।
संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान
अपने संबोधन में वरिष्ठ मंडल एसएंडटी इंजीनियर रजत प्रिय ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, और कार्य के दौरान कभी भी शॉर्टकट विधियों का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फेल्योर की स्थिति में घबराने की बजाय शांतिपूर्वक प्रॉपर डिसकनेक्शन लेकर कार्य किया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यवेक्षकगण अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित काउंसिलिंग करें और समय-समय पर संरक्षा नियमों व कार्यप्रणाली में आए परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करें।
धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य की दिशा
कार्यक्रम का संचालन विश्व प्रकाश पांडेय, टेक्नीशियन/सिग्नल/मुख्यालय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन में यशवीर सिंह (वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-II) ने सभी पर्यवेक्षकों से हर माह अपने-अपने डिपो में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित करने का आग्रह किया और विफलता की स्थिति में किसी भी प्रकार की लघु विधियों (शॉर्टकट) को अपनाने से बचने का सख्त निर्देश दिया।








