वाराणसी: आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब तहसील परिसर के समीप रविवार को अखिल भारतवर्षीय गौड़ महासभा की ओर से जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गौड़ ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि दीपक गौड़ ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के देवता बड़ा देव की पूजा के साथ हुई। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश गौड़ ने कहा कि “संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में अध्यक्षों का चयन अनिवार्य है। समाज के लोगों को शासनादेश का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षित करना चाहिए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें।”
कार्यक्रम के आयोजक विजय गौड़ ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन कुलदीप गौड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कन्हैयालाल गौड़ ने किया।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहन शाह, कन्हैया, अवधेश, सुभाष, सामाश्ररे, संतोष, शिवपूजन, दिनेश गौड़, बबलू, मुन्ना, सुधा, पुष्पा, मनीष कालरा आदि शामिल रहे।









