वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सोमवार तड़के लगभग 4 बजे छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। आईआईटी-बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच गुटबाजी के चलते मारपीट हुई, जिससे कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल की सड़कों पर उतर आए। स्थिति बिगड़ते देख विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और छात्रों को शांत कराया।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।









