Search
Close this search box.

MGKVP: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 6 दिनों से धरना दे रहे छात्रों का चीफ प्रॉक्टर से तीखी बहस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ(MGKVP) में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए। इस बीच छात्रों व चीफ प्रॉक्टर के बीच जमकर बहस हुई। चीफ प्रॉक्टर नैक निरीक्षण के मद्देनजर धरना खत्म कराने गए थे। लेकिन, छात्रों का कहना था कि पहले छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करें।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों और चीफ प्रॉक्टर के बीच जमकर बहस हुई। दो दिन बाद नैक टीम के निरीक्षण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है। छात्र यहां से धरना छोड़कर उठने को तैयार ही नहीं है। छात्रों द्वारा प्रशासनिक भवन के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी की गई। 

छात्रों ने कहा कि अब चीफ प्रॉक्टर हाईकोर्ट के फैसले की दुहाई देकर अपना मत स्पष्ट रूप नहीं कर रहे हैं। लेकिन, हमको तो छात्रसंघ चुनाव अधिकारी घोषित करने की तारीख चाहिए। इसके बिना कोई बात नहीं होगी। 

बीते छह दिनों से काशी विद्यापीठ के छात्र चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं, वाराणसी के बाकी सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी छात्रों की बैठकें जारी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें