गाजीपुर: करण्डा- चोचकपुर-सुआपुर गंगा नदी के तटपर स्थित सिद्ध पीठ मौनी बाबा मठ पर आज मौनी बाबा सेवा दल द्वारा समाजसेवी संतोष पाण्डेय जी के आर्थिक सहयोग से मौनी बाबा समाधि के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्सा पर सीमेन्टेड आर सी सी हुआ।
मठ के महन्त सत्यानन्द यति द्वारा शुभारम्भ किया गया। साथ में सभी कार्यकर्ताओं ने गिट्टी बालू मैटेरियल मिक्चर में डाल कर जयजयकारे लगाये।
इस अवसर पर चकिया- सबुआ के पूर्व ग्राम प्रधान पति मनोज पाण्डेय, कृष्णा नन्द सिंह, रुस्तम अली, रवि शर्मा, सियाराम यादव, ओंकार नाथ यादव, भाष्कर दूबे, शिवधारी यादव दादा, रमाशंकर पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय,राजेश सिंह, अंगद सिंह, राम अवतार यादव गोलू इत्यादि लोग अपनी उपस्थिति दिये।









