Search
Close this search box.

सुहानी शाह को मिला ‘मैजिक के ओलंपिक’ में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, भारत को दिलाया वैश्विक सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली: भारत की मशहूर मेंटलिस्ट और जादूगरनी सुहानी शाह ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025) में उन्हें ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार दुनियाभर के जादूगरों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और इसे ‘जादू का ओलंपिक’ भी कहा जाता है।

सुहानी शाह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मैजिक और मेंटलिज्म के मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने अपने अनूठे विचारों, रचनात्मकता और शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

भारत के लिए गौरव का क्षण

यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला जादूगर को FISM जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है। सुहानी शाह लंबे समय से अपने अद्भुत मस्तिष्क कौशल और सामाजिक सरोकार से जुड़े मंचों पर भी सक्रिय रही हैं।

सुहानी ने कहा “यह पुरस्कार सिर्फ मेरी नहीं, पूरे भारत की जीत है। मैं चाहती हूं कि आने वाली पीढ़ियां मैजिक को एक कला और विज्ञान के रूप में देखें।”

क्या है FISM?

Fédération Internationale des Sociétés Magiques (FISM) यानी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक हर तीन साल में आयोजित होती है और इसमें दुनिया के शीर्ष जादूगर हिस्सा लेते हैं। यह प्रतियोगिता मैजिक की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मानी जाती है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें