Search
Close this search box.

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना हलिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश

मिरजापुर। आज 07.03.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना हलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना कार्यालय, परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, कम्प्यूटर कक्ष, जनशिकायत डेस्क, हवालात, शौचालय, पेयजल व्यवस्था इत्यादि की समीक्षा की गयी तथा कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों को चेक किया गया।

और सम्बन्धित को अभिलेखीय प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने, थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई बनाये रखने, क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर नियमित रूप से पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Comment

और पढ़ें