Search
Close this search box.

वाराणसी: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में महामंत्री पद के लिए सूर्यभान तिवारी ने जाहिर कीं अपनी प्रतिबद्धताएं

वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2026 में महामंत्री पद हेतु उम्मीदवार एडवोकेट सूर्यभान तिवारी ने अधिवक्ताओं के कल्याण और विकास को लेकर अपनी प्रमुख प्रतिबद्धताओं का ऐलान किया।

सूर्यभान तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बैठने के उचित चेंबर, लाइब्रेरी, बिजली-पानी, और कचहरी परिसर में सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कचहरी परिसर में वाई-फाई की सुविधा, मेडिकल और स्वास्थ्य सेवाएं, फ्री इंश्योरेंस, और अधिवक्ताओं के लिए 10,000 रुपए पेंशन की व्यवस्था पर भी जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि उम्रदराज अधिवक्ताओं के लिए भारत सरकार की ओर से पेंशन जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून लागू होना चाहिए और अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट पास किया जाना चाहिए।

सूर्यभान तिवारी ने आश्वासन दिया कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे, और उनके हित में निरंतर काम करते रहेंगे। उनका कहना है कि वे हमेशा एडवोकेटों के विकास और कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें