Search
Close this search box.

देश और सैनिकों का मान बढ़ाने वाले असली हीरो सूर्यकुमार है गाजीपुर के लाल- सुजीत यादव

गाजीपुर: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर देशवासियों का गौरव बढ़ाया।

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया और इस जीत को शहीद भारतीय सैनिकों को समर्पित किया, जो पहलगाव में हुए हमले में शहीद हुए थे। इस सम्मानजनक कदम ने देशवासियों के साथ-साथ गाजीपुर के लोगों को भी गर्व महसूस कराया।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि सूर्यकुमार यादव ने देश और सैनिकों का मान बढ़ाया है और यह युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज का असली हीरो सूर्यकुमार यादव हैं।

भव्य स्वागत और सम्मान
सूर्यकुमार यादव का जनपद गाजीपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें