Search
Close this search box.

गाजीपुर: दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर: जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अमारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक वरुण कुमार (30 वर्ष) टहलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय शिक्षक ने कान में ईयरफोन लगा रखा था, जिसकी वजह से वह आती हुई ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाए। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक शिक्षक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी युवा शिक्षक की असमय मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें