Search
Close this search box.

वाराणसी: पार्किंग विवाद में शिक्षक की ईंट से प्रहार कर हत्या

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में गुरुवार रात पार्किंग विवाद को लेकर सनबीम भगवानपुर के शिक्षक डॉ. प्रवीण झा (48) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। कहासुनी के दौरान आरोपितों ने डॉ. झा को जमीन पर गिराकर सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ प्रहार किया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों में एक युवक पटना यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभाग के डीन का बेटा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस ने तत्काल शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर दबिश दी। देर रात तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें