गाजीपुर: मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की देखरेख में आयोजित इस पांच दिवसीय कार्यशाला में कुल 100 शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों को दो बैचों में विभाजित किया गया, प्रत्येक बैच में 50 शिक्षक शामिल रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान के साथ-साथ एनसीईआरटी की पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में विभिन्न सत्रों का संचालन संदर्भदाता प्रभास कुमार, इकबाल अहमद अंसारी, चंद्रशेखर गोंड और अखिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच इन विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रिपोर्ट : उमेश यादव











