Search
Close this search box.

वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: महिला व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद गणेश वंदना के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नृत्य, रैंप वॉक, हरितालिका तीज पर आधारित प्रश्नोत्तरी और सोलह श्रृंगार जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने सभी प्रतिभागियों को दुपट्टा और उपहार प्रदान किए। करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने इस उत्सव में भागीदारी की और कजरी गीतों की प्रस्तुति से माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

इस मौके पर महामंत्री ममता राय, वंदना वर्मा, अर्चना पटेल, खुशबू निषाद, अलका सहारा, रेखा सोनकर, इशिता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मीडिया प्रभारी राज सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें