Search
Close this search box.

मिर्जापुर: वर्ष 2025 हेतु तेंदूपत्ता संग्रहण दरों में 10% की बढ़ोतरी

मिर्जापुर: विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में तेंदूपत्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया।

मण्डलायुक्त ने पिछले वर्ष 2024 की तुलना में दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्देश दिया। इसके तहत सरकारी दर 2239 रुपये प्रति मानक बोरा तथा निजी क्षेत्र के लिए 2251 रुपये प्रति मानक बोरा तय की गई है।

बैठक में जूम एप के माध्यम से जीएम प्रयागराज सुजाय बनर्जी जुड़े, जबकि सभागार में मुख्य वन संरक्षक एवं संयोजक मनीष मित्तल, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल, कैमूर वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर, ओबरा के डीएफओ दिलीप कुमार, रेनुकूट के डीएफओ कमल कुमार, मीरजापुर के डीएफओ राकेश कुमार, सदस्य मोहम्मद आलम, अध्यक्ष आशीष कुमार उपाध्याय सहित अन्य सदस्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें