वाराणसी । के ककरमत्ता स्थित श्री राम नगर कॉलोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। कॉलोनी के उपाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कुत्तों के हमलों के कारण निवासियों में दहशत का माहौल है।

बीते दो दिनों में ही एक दर्जन से अधिक लोग, जिनमें कॉलोनी और रानीपुर क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, कुत्तों के काटने से घायल हो चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ा जाए या स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।









