Search
Close this search box.

वाराणसी: लोहता क्षेत्र में चोरों का आतंक, ट्रैक्टर से लोहे के पार्ट्स चोरी

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात भरथरा गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथरा गांव निवासी घनश्याम मिश्रा के घर के पास खड़ी ट्रैक्टर से चोरों ने रात करीब 10:30 बजे घने कोहरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर का पटरा, लोहे की रॉड समेत कई महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़ित द्वारा तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें