Search
Close this search box.

वाराणसी : खेल रही बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार 

वाराणसी : जैतपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त मुराद अली (43)  को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सिटी स्टेशन के मालगोदाम के पास से पकड़ा। मुराद अली पर 65(1) बीएऩएस और ¾ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में जैतपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

और पढ़ें