Search
Close this search box.

बैंगलोर से काशी घूमने आये दंपति का गहने एवं रुपयों से भरा बैग गायब, लंका पुलिस की सक्रियता से आधे घण्टे में बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: थाना लंका पर पीड़िता सुप्रिया पत्नी अश्विनी कुमार मिश्रा निवासी राज ईटर्निया थाना कुर्लेसर बेंगलुरु ने सूचना दिया कि मैं अपने परिवार के साथ काशी घूमने आई थी। रविदास गेट के पास पहलवांन लस्सी की दुकान पर ऑटो से उतरी और मेरा बैग ऑटो में छूट गया। पीड़िता द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा ऑटो वाले को ऑनलाइन पेमेंट किया गया हैं।

थाना लंका पुलिस पर प्राप्त सूचना के माध्यम से उस ऑटो वाले का नंबर पता कराया गया। उससे संपर्क किया गया तथा उसे थाना लंका पर बुलाया गया ऑटो से बैग प्राप्त हुआ। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उक्त बैग में लगभग 7 लाख रुपए का सामान था बैग वापस मिलने पर बेंगलुरु के दंपति ने प्रसन्नता जाहिर किया लंका पुलिस व कमिश्नरेट पुलिस को कोटिश धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें