Search
Close this search box.

दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सतीश कुमार यादव की जीत, अधिवक्ताओं के विकास पर सीधी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के चुनाव 2026 में उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सतीश कुमार यादव की जीत के बाद अधिवक्ताओं के हित, सुविधाओं और विकास को लेकर सीधी चर्चा की गई। इस अवसर पर एडवोकेट सतीश कुमार यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने हेतु उचित चेंबर व्यवस्था, लाइब्रेरी, बिजली और पानी की सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही कचहरी परिसर में साफ-सफाई, वाई-फाई सुविधा और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

एडवोकेट सतीश कुमार यादव ने अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, फ्री मेडिकल इंश्योरेंस, तथा ₹10,000 मासिक पेंशन योजना लागू किए जाने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा उम्रदराज अधिवक्ताओं के लिए भारत सरकार की ओर से पेंशन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी योजनाओं को लागू कराने की बात कही।

उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) को जल्द पास कराने की मांग करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून आवश्यक है।

उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित एडवोकेट सतीश कुमार यादव ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और निरंतर अधिवक्ताओं के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें