Search
Close this search box.

दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने अधिवक्ता हितों को बताया सर्वोपरि

वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के आगामी वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष चुना जाता है तो वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और अधिवक्ता कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

एडवोकेट सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, तथा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे अधिवक्ता और उनके परिवार सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कचहरी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य केंद्र, निःशुल्क चिकित्सा सेवा, पुस्तकालय, बिजली-पानी, तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर किया जाना जरूरी है। इसके अलावा महिला अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

एडवोकेट सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में कचहरी परिसर में नए अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की भारी कमी है। उन्होंने टीन शेड को हटाकर पक्के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए समुचित चेंबर व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वे सम्मानजनक ढंग से अपना कार्य कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज के हित में ईमानदारी से कार्य करना है।

रिपोर्ट- अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें