Search
Close this search box.

वाराणसी: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी स्टेशन के पास रविवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान इंद्रेश राय (22 वर्ष) पुत्र रमाकांत उर्फ जटाशंकर राय, निवासी ग्राम सभा उपरवार जगम्मनपुर, सेवापुरी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें