Search
Close this search box.

बॉयफ्रेंड ने पहले पीटा, फिर धक्का देकर मेरी बेटी को तीसरी मंजिल से नीचे गिराया, पिता ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: रामकटोरा स्थित होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से प्रियंका कुमारी को उसके दोस्त(बॉयफ्रेंड) फुरकान ने कथित रूप से धक्का देकर नीचे गिराया था। इस मामले में युवती के पिता राम प्रसाद ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रियंका के साथ पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से खिड़की से धक्का दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के बाद प्रियंका को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रियंका मूल रूप से बांदा के बबेरू गांव की निवासी है और उसका परिवार धनबाद में रहता है।

उसने इस साल वाराणसी के बसंत कन्या महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। डिग्री प्राप्त करने के लिए वह 13 दिसंबर को पिता राम प्रसाद के साथ बनारस आई थी। उसी ट्रेन से धनबाद निवासी फुरकान भी वाराणसी आया था।

कैंट स्टेशन पर प्रियंका के पिता वापस लौट गए, जबकि प्रियंका और फुरकान ने होटल एसवी ग्रैंड में तीसरी मंजिल के कमरा नंबर-309 में ठहरने का निर्णय लिया। प्रियंका के पिता के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को फुरकान ने कमरे में प्रियंका से विवाद किया और मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने प्रियंका को खिड़की से नीचे धक्का दे दिया।

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य और युवती के बयान के आधार पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें