Search
Close this search box.

मेरठ: टोल प्लाजा पर जवान की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेरठ: सरूरपुर क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाजा पर रविवार, 17 अगस्त 2025 को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान कपिल को टोलकर्मियों ने बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने जवान पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि देश की सुरक्षा करने वाले जवान के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है।

स्थानीय सामाजिक संगठनों और लोगों ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत सख्त कदम उठाए। उनका कहना है कि देशभर में टोल प्लाजा पर आए दिन ऐसी घटनाएँ होती रहती हैं। आरोप है कि टोल कंपनियाँ ऐसे कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं जो प्राइवेट गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि जिन टोलकर्मियों या कंपनियों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसक घटनाएँ सामने आती हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका जैसी कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें