Search
Close this search box.

वाराणसी: चितईपुर में SOG-2 की ताबड़तोड़ छापेमारी, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर हाल ही में गठित विशेष ऑपरेशन ग्रुप-2 (SOG-2) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चितईपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के दो अड्डों पर एकसाथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम सरवणन टी. की निगरानी में की गई, जिसमें SOG-2 के जवान ग्राहक बनकर दोनों स्पा सेंटर में घुसे और फिर 15-20 सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की टीम ने अंदर से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मौके से 8 महिलाएं और 5 पुरुष ग्राहक हिरासत में लिए गए, जबकि स्पा सेंटर के संचालन से जुड़ा एक व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को दोनों स्पा सेंटरों से प्रयोग किए गए और बिना प्रयोग किए कंडोम भी बरामद हुए हैं, जो अवैध गतिविधियों की पुष्टि करते हैं।फिलहाल स्पा संचालन से जुड़े 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, और आगे की पूछताछ जारी है।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें