Search
Close this search box.

एकाएक धरती में समा गयी गाय, इलाके में मचा कौतुहल

पूर्वी चंपारण: जिले के अरेराज प्रखंड क्षेत्र में एक वाक्या कौतुहल का विषय बना हुआ है। जहां एकाएक धरती फट गई और वहां बंधी गाय गड्डा में समाहित हो गयी। इस बात की जानकारी मिलते ही उक्त वाक्या को देखने बड़ी संख्या में लोगो भीड़ उमड़ पड़ी। घटना अरेराज प्रखंड अंतर्गत मुंडा पंचायत के झखरा गांव में अवध सिंह के दरवाजे के सामने की है।

जहां मंगलवार को आम के पेड़ के पास समतल भूमि में 14-15 फीट के वृत्त में मिट्टी करीब 15 फीट के आसपास नीचे धंस गयी। जिसमें दब कर अवध सिंह की एक गाय की मौत हो गई है। उसके बाद वहां अपरातफरी मच गई। लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया। अंतत: लोगो का प्रयास विफल हो गया। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुरातात्विक विभाग को दी है। फिलहाल क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है।

Leave a Comment

और पढ़ें