Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुद्धी नगर में 5100 दीपों से जगमगाया पूरा शिवाजी तालाब, लिटिल एंगल एकेडमी को रंगोली प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

सोनभद्र/दुद्धी। स्थानीय नगर के शिवाजी तालाब पर तहसील प्रशासन की ओर से 14वीं देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे तालाब परिसर को 5100 दीपों की ज्योति से आलोकित किया गया। इस मौके पर गंगा आरती, पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी (SDM) निखिल कुमार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, और तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन प्रभारी लेखपाल अरुण कुमार कनौजिया ने किया।

14 वर्षों की परंपरा

देव दीपावली की यह परंपरा 14 वर्ष पूर्व तत्कालीन तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने शुरू की थी। तब से हर वर्ष शिवाजी तालाब पर दीपोत्सव का यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा चमकी

कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में नगर के कई विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया।

  • प्रथम स्थान – लिटिल एंगल एकेडमी, शिक्षिका चांदनी मैडम के मार्गदर्शन में क्लास 7 की छात्रा महविश खान (पिता: सेराज खान) और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • द्वितीय स्थान – कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी की छात्राओं को मिला।
  • तृतीय स्थानगायत्री स्कूल की छात्राओं ने हासिल किया।

विशिष्ट अतिथि और सहभागी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मुस्कान, लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, और अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

इसके अलावा रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, जेबीए अध्यक्ष पंकज जायसवाल, दीपक शाह, पूर्व चेयरमैन कमल कुमार कानू, दिनेश आढ़ती, डॉ. मिथिलेश, इरफान खिलाड़ी, दशरथ घसिया, संजय जायसवाल, आनंद द्विवेदी, पी.के. विश्वास, नीरज जायसवाल, एवं क्षत्रपति शिवाजी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें