Search
Close this search box.

सोनभद्र: स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित चैरिटी डांडिया कार्यक्रम का प्रथम दिवस जोश और उत्साह से सराबोर

सोनभद्र: स्वच्छता अभियान की दो दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित चैरिटी डांडिया कार्यक्रम का प्रथम दिवस पिपरी नगर पंचायत उत्सव मैदान में धार्मिक आस्था, जोश और सौहार्द के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई, जिसके बाद भक्ति धुनों और गरबा ताल पर सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की स्तुति पर थिरकते कदमों ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

इस अवसर पर पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह अपने सभासदों की टीम के साथ उपस्थित रहे और आम नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

नृत्य और संगीत के रंगों से सजा इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उत्साहवर्धन के साथ-साथ समुदाय में सहभागिता की भावना को बढ़ावा दिया गया।

प्रथम दिवस के समापन अवसर पर उद्घोषक अभिषेक द्विवेदी ने मुख्य प्रायोजक अमित अग्रवाल और नगर पंचायत पिपरी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए दूसरे दिन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की।

यह चैरिटी डांडिया कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि समाज में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को भी प्रभावशाली रूप से प्रसारित करता नजर आया।

रिपोर्ट- जूही खान

Leave a Comment

और पढ़ें