Search
Close this search box.

भारत माता मंदिर देखने पहुंची राज्यपाल, अविभाजित भारत का मानचित्र देखकर हुईं भावुक

वाराणसी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के बाद भारत माता मंदिर का दौरा किया। मंदिर में संगमरमर पर उकेरी गई अविभाजित भारत का त्रिआयामी भौगोलिक मानचित्र देखकर राज्यपाल भावविभोर हो गईं। इस मानचित्र में भारत के पर्वत, पठार, नदियां और सागर का भव्य चित्रण किया गया है। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में आयोजित ललित कला केंद्र की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल के साथ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें